वीरेंद्र सहवाग ने इंदौर एकदिवसीय में एकदिवसीय क्रिकेट का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बना कर दिखा दिया है कि वीरु में है कितना दम.
भारतीय कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वनडे के दौरान 219 रन की पारी के साथ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाया. वह इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में दोहरा शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बने.

सहवाग इससे साथ ही वनडे और टेस्ट दोनों की प्रारूपों में भारत की ओर से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बने. उन्होंने 2008 में चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में 319 रन बनाये थे. वह टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं

No comments:
Post a Comment